रायपुर. राज्य शासन द्वारा वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में नव पदोन्नत सहायक वन संरक्षकों तथा उप वनमंडलाधिकारियों को स्थानांतरण करते हुए नवीन पदस्थापना दी गई है. इस आशय का आदेश मंत्रालय (महानदी भवन) स्थित वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा 6 मार्च को जारी कर दिया गया है. इनमें –
http://स्व. नंदकुमार पटेल के नाम से किया जाएगा बिरगांव कॉलेज का नामकरण





नवनियुक्त व्याख्याता 31 मार्च तक करें पदभार ग्रहण
रायपुर. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न विषयों में व्याख्याताओं के नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं. व्याख्याताओं को पदांकित स्कूल में 31 मार्च 2021 तक पदभार ग्रहण करना है. स्कूल में पदभार ग्रहण करने के पूर्व नवनियुक्त व्याख्याता जिला शिक्षा कार्यालय में अपना आवेदन देंगे. नवनियुक्त व्याख्याताओं के समस्त अभिलेखों की जांच कर एक प्रति अपने कार्यालय में रखेंगे. संचालक लोक शिक्षण ने इस आशय के निर्देश सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी किए हैं. संचालक लोक शिक्षण द्वारा जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देश में कहा गया है कि अभिलेखों की जांच के लिए कार्यालय के सहायक संचालक, सहायक परियोजना अधिकारी को दायित्व सौंपे गए हैं. जारी निर्देश में कहा गया है कि अभिलेखों की जांच से संतुष्ट होने के पश्चात ही नवनियुक्त व्याख्याताओं के पदांकित स्कूल में कार्यभार ग्रहण करने की अनुमति दी जाए. नियुक्ति आदेश में उल्लेखित शाला में ही पदभार ग्रहण कराया जाए.
http://युवाओं की अनदेखी कर रही कांग्रेस सरकार : मिलिंद चंद्राकर
महिलाओं का सम्मान, परिवार और समाज के कल्याण के लिए जरूरी : डॉ. किरणमयी नायक
रायपुर. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने महिला दिवस पर प्रदेश की सभी महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा है कि महिलाओं का सम्मान परिवार और समाज के कल्याण के लिए जरूरी है. डॉ. नायक ने कहा कि महिला समाज का प्रमुख अंग है. महिला समाज की धुरी है, वह समाज की दशा और दिशा दोनों को प्रभावित करती हैं. प्रत्येक परिवार में महिला ही प्रमुख केन्द्र बिन्दु है, जिससे परिवार के सभी सदस्य जुड़े रहते हैं. प्रत्येक परिवार की महिलाएं अपने बच्चों को बचपन से ही संस्कार देती रहें कि वे सदैव महिलाओं का सम्मान करें तो समाज में फैली बुराईयां स्वमेव खत्म हो जाएंगी.







