আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

वेस्टइडीज के खिलाफ पहले मैच में रोहित के साथ ये खिलाड़ी करेगा ओपनिंग

Published on: February 5, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली करारी हार को भुलाकर भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ एक नई शुरुआत करना चाहेगी. नियमित कप्तान रोहित शर्मा चोट से उबरते हुए वापस आ गए हैं. उनके आने से भारतीय बल्लेबाजी क्रम मजबूत हुआ है. पहले मैच में केएल राहुल और शिखर धवन नहीं खेल रहे हैं. ऐसे में रोहित शर्मा के साथ एक धाकड़ खिलाड़ी ओपनिंग करेगा.भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला मैच 6 फरवरी को अहमदाबाद के स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में शिखर धवन कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से और केएल राहुल निजी कारणों से नहीं खेल रहे हैं.

https://एसडीएम पर चढ़ी ‘पुष्पा’ की खुमारी, बोले- मैं झुकेगा नहीं, जनता का काम रुकेगा नहीं

ऐसे में रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालते हुए नजर आएंगे. ईशान किशन बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. रोहित शर्मा ने पहले वनडे को लेकर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि- ईशान किशन वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में ओपनिंग करेंगे. मयंक अग्रवाल को टीम से जोड़ा गया है. लेकिन वो फिलहाल आइसोलेशन में हैं और उनका क्वारंटीन अभी पूरा नहीं हुआ है. ऐसे में किशन पारी की शुरुआत करेंगे. बता दें कि रोहित की कप्तानी में भारत अपना 1000वां वनडे मैच खेलेगा. भारत इस मुकाम को हासिल करने वाली पहला देश होगा.

https://‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का ट्रेलर रिलीज, धाकड़ अंदाज में नजर आईं आलिया

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now