नई दिल्ली. पुष्पा फिल्म रिलीज होने के बाद से उसके डायलॉग लोगों के सर चढ़कर बोल रहे हैं. तरह-तरह के अंदाज में इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. अब राजस्थान के पाली के रोहट उपखंड में पदासीन उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार का भी ऐसा ही एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में उन्होने यही डॉयलाग बोलते हुए अपने मातहतों को नसीहत दी है. सिणगारी ग्राम पंचायत में निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम सुरेश मेघवाल ने वहां मौजूद लोगों और कर्मचारियों को सरकार के नए आदेश की जानकारी दी.
https://‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का ट्रेलर रिलीज, धाकड़ अंदाज में नजर आईं आलिया
उन्होंने कहा कि बिना परेशानी के जनता के काम एक जगह हो सकें, सरकार ने इसके लिए आदेश जारी किए हैं. उन्होंने कर्मचारियों को हिदायत दी कि लोगों के काम उसी आदेश के तहत होने चाहिए. पंचायत भवन में सरपंच, ग्राम सेवक और पटवारी के नहीं मिलने पर वे नाराज हुए. उन्होंने कहा कि जो लोगों का काम नहीं करना चाहता वो घर जा सकता है. इसके बाद एसडीएम ने कहा- पुष्पा! मैं झुकेगा नहीं, जनता का काम रुकेगा नहीं. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
https://Oppo Reno 7 5G और Reno 7 Pro 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत









