नई दिल्ली. सोमवार से नवंबर का महीना शुरू हो जाएगा. इस दौरान कई ऐसे बदलाव होंगे जिनका आपकी जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा. आइए जानते हैं उन बदलावों को-
रसोई गैस सिलेंडर की कीमत
1 नवंबर से रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है. बता दें कि LPG की कीमतों में बढ़ोतरी की जा सकती है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, LPG की बिक्री पर होने वाले नुकसान को देखते हुए, सरकार एक बार फिर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को बढ़ा सकती है.
बैंकों में पैसा जमा करने से निकालने तक के लगेंगे चार्ज
अब बैंकों को अपना पैसा जमा करने और निकालने पर चार्ज देना होगा. बैंक ऑफ बड़ौदा ने इसकी शुरुआत की है. अगले महीने से निर्धारित सीमा से अधिक बैंकिंग करने पर अलग से शुल्क लगेगा. 1 नवंबर से ग्राहकों को लोन खाते के लिए 150 रुपए चुकाने होंगे. खाताधारकों के लिए तीन गुना तक जमा करना मुफ्त होगा, लेकिन अगर ग्राहक चौथी बार पैसा जमा करते हैं, तो उन्हें 40 रुपए का भुगतान करना होगा. वहीं जनधन खाताधारकों को इसमें कुछ राहत मिली है, उन्हें जमा करने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा, बल्कि निकासी पर 100 रुपए देने होंगे.
https://शहनाज गिल का गाना ‘तू यहीं है’ रिलीज, दिल छू लेगा सिद्धार्थ शुक्ला को यह ट्रिब्यूट
बदलेगा ट्रेनों का टाइम टेबल
भारतीय रेलवे देशभर में ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव करने जा रहा है. पहले 1 अक्टूबर से ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव होने वाला था, लेकिन किन्हीं कारणों से 31 अक्टूबर की तारीख आगे तय की गई है. अब 1 नवंबर से नई समय सारिणी लागू की जाएगी. इसके बाद 13 हजार यात्री ट्रेनों के समय और 7 हजार मालगाड़ी के समय बदलेंगे. देश में चलने वाली करीब 30 राजधानी ट्रेनों का समय भी 1 नवंबर से बदल जाएगा.
गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए ओटीपी होगा जरूरी
1 नवंबर से रसोई गैस सिलेंडर की डिलीवरी की पूरी प्रक्रिया बदलने जा रही है. गैस बुकिंग के बाद ग्राहकों के मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा. जब सिलेंडर डिलीवरी के लिए आएगा तो आपको इस ओटीपी को डिलीवरी बॉय के साथ शेयर करना होगा. एक बार इस कोड का सिस्टम से मिलान हो जाने पर ग्राहक को सिलेंडर की डिलीवरी ही मिलेगी.
वाट्सऐप हो जाएगा बंद
1 नवंबर से कुछ आईफोन और एंड्रॉयड फोन्स पर 1 नवंबर से वाट्सऐप काम करना बंद कर देगा. वाट्सऐप पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 1 नवंबर से फेसबुक के स्वामित्व वाला प्लेटफॉर्म एंड्रॉयड 4.0.3 Ice Cream Sandwich, iOS 9, और KaiOS 2.5.0 को सपोर्ट नहीं करेगा.










