আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कांग्रेस देश में तुष्टिकरण के एजेंडे को आगे बढ़ाकर बहुसंख्यक समाज के प्रति अपने दुराग्रह का प्रदर्शन कर रही : भाजपा

Published on: October 29, 2021
---Advertisement---

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस संसद सदस्य राहुल गांधी द्वारा त्रिपुरा में मुस्लिमों पर अत्याचार के फैलाए जा रहे सफ़ेद झूठ पर कड़ा ऐतराज़ जताते हुए कहा कि कांग्रेस देश में तुष्टिकरण के अपने राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाकर एक बार फिर बहुसंख्यक समाज के प्रति अपने दुराग्रह का निर्लज्ज प्रदर्शन कर रही है. उन्होने कहा कि त्रिपुरा के मामले में सच छिपाकर राहुल गांधी भ्रम फैलाने में लगे हैं जबकि त्रिपुरा के पुलिस अधिकारियों ने मुस्लिमों के साथ ऐसी किसी तरह की घटना से इंक़ार किया है, जिसे लेकर राहुल गांधी देश में साम्प्रदायिक सौहार्द्र को क्षति पहुँचाकर कांग्रेस के षड्यंत्रपूर्ण टूलकिट एजेंडे को लेकर प्रलाप कर रहे हैं.

https://सोने के दाम लुढ़के, चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट, जानिए नया भाव

श्री श्रीवास्तव ने कहा कि ग़ैर कांग्रेस शासित प्रदेशों में राजनीतिक और साम्प्रदायिक सद्भाव को ख़त्म करने के बजाय राहुल गांधी को कांग्रेस और कांग्रेस गठबंधन शासित प्रदेशों में उनकी सरकारों के संरक्षण में दंगाइयों को मिल रहे संरक्षण को ख़त्म करने की दिसा में आगे बढ़ना चाहिए. छत्तीसगढ़ के हालात का ज़िक्र करते हुए श्री श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश सरकार के संरक्षण में एक ओर अराजक तत्वों ने बहुसंख्यक समाज की आस्था और भावनाओं से खिलवाड़ किया और प्रदेश सरकार व उसके एक मंत्री के दबाव और इशारों पर कवर्धा में साम्प्रदायिक हिंसा को भड़काने का काम प्रशासन की आड़ में किया गया.

https://एक्टर पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन

उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ में चल रहे धर्मांतरण के कुचक्र को भी कांग्रेस की प्रदेश सरकार संरक्षण दे रही है और प्रदेश के आदिवासी-जनजाति समाज की संस्कृति, धार्मिक आस्था के साथ भद्दा खिलवाड़ किया जा रहा है, जिससे प्रदेश के अमूमन सभी इलाक़ों में रह-रहकर तनावपूर्ण स्थितियाँ निर्मित हो रही हैं. राहुल गांधी प. बंगाल में टारगेट करके हिन्दुओं पर ढाए जा रहे ज़ुल्म और जम्मू-कश्मीर में पहचान पूछकर हिन्दुओं व कश्मीरियों पर हो रहे जानलेवा हमलों और हत्याओं पर ख़ामोश क्यों हैं. श्री श्रीवास्तव ने कहा कि बजाय देश में झूठ का रायता और साम्प्रदायिक विद्वेष फैलाने की साजिशें करने के राहुल गांधी कांग्रेस व कांग्रेस गठबंधन शासित राज्यों के कर्मों पर नज़र रखें.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now