नई दिल्ली. नए साल की पहली सुबह से कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. इनका आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ेगा. आइए जानते हैं उन बड़े बदलावों के बारे में-
एसबीआई में निकासी, कार्ड में बदलाव
भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों के लिए एक जनवरी से दो नए प्रावधान लागू होंगे. बैंक के सभी एटीएम और अन्य कैश निकासी सिस्टम के जरिए ट्रांजेक्शन के लिए वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आएगा. इस कदम से धोखाधड़ी की आशंका कम हो जाएगी. इसके अलावा एसबीआई सभी ग्राहकों के मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले कार्ड बदल रहा है, जिसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर है. ऐसा नहीं होने पर एक जनवरी से आपका कार्ड ब्लॉक हो जाएगा.
ई-बिलिंग का ट्रायल
जीएसटी लागू होने के ढाई साल बाद पहली बार कारोबार जगत ई-इनवॉइसिंग से रूबरू होगा. एक जनवरी से 500 करोड़ रुपए से ज्यादा टर्नओवर वाले कारोबारियों के लिए इसका ट्रायल शुरू हो रहा है, जो स्वैच्छिक होगा. सौ करोड़ से ज्यादा टर्नओवर वालों के लिए यह ट्रायल एक फरवरी से शुरू होगा. दोनों कैटेगरी के लिए यह एक अप्रैल, 2020 से अनिवार्य हो जाएगा. इसमें शामिल यूनीक इनवॉइस रेफरेंस नंबर से बोगस बिलिंग और टैक्स चोरी पर लगाम कसेगी.
http://साहित्यकार एवं अनुवादक राम सिंह ठाकुर का निधन, सीएम भूपेश ने प्रकट किया दु:ख
कई उत्पाद महंगे
नए एनर्जी लेवलिंग नियम लागू होने से नए साल से एसी, फ्रिज के दाम बढ़ जाएंगे. जनवरी से स्नैक्स, नमकीन, फ्रोजेन फूड, केक, साबुन, बिस्कुट और नूडल्स भी महंगे हो सकते हैं. इसके अलावा मारुति, हुंडई सहित सभी कंपनियों ने 1 जनवरी से वाहनों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है.
महंगा होगा बीमा प्रीमियम
आईआरडीए (IRDA) ने चेंज लिंक्ड और नॉन लिंक्ड जीवन बीमा पॉलिसी में बदलाव की घोषणा की है, जिससे प्रीमियम महंगा होगा. वहीं, एलआईसी (LIC) ने क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर लगने वाले चार्ज को भी खत्म करने की घोषणा की है.
हॉलमार्किंग अब अनिवार्य
सोने-चांदी की ज्वेलरी पर हॉलमार्किंग अनिवार्य होगी. हालांकि, ग्रामीण इलाकों में 1 साल तक छूट रहेगी. ज्वेलरी पर हॉलमार्किंग के नियम 2000 से लागू हैं, लेकिन हॉलमार्किंग अनिवार्य नहीं थी. इस वजह से अब दाम भी बढ़ सकते हैं.
NEFT : लेन-देन पर अब शुल्क नहीं
एनईएफटी (NEFT) के जरिए बैंकों में लेन-देन पर शुल्क नहीं चुकाना होगा. एनईएफटी (NEFT) भी अब हफ्ते के 24*7 दिन हो सकेगा. भारत बिल पेमेंट सिस्टम से प्रीपेड छोड़कर सभी बिलों का भुगतान किया जा सकेगा.
http://PAN-आधार लिंक करने की समय सीमा बढ़ी, ये है नई तारीख
पीएफ में खुद तय कर सकेंगे अंशदान
नए साल से वो कंपनियां भी भविष्य निधि के दायरे में आएंगी, जहां केवल 10 कर्मचारी भी काम करते हैं. कर्मचारी ही पीएफ का अंशदान तय कर सकेंगे. पेंशन फंड से एकमुश्त निकासी संभव होगी.
सभी वाहनों पर फास्टैग जरूरी, वरना दोगुना टोल
15 जनवरी के बाद एनएच (NH) से गुजरने वाली गाड़ियों में फास्टैग अनिवार्य होगा. एक करोड़ फास्टैग जारी हुए हैं. फास्टैग नहीं हुआ तो दोगुना टोल चुकाना होगा.
रेपो रेट से जुड़े कर्ज 0.25% सस्ते
एसबीआई (भारतीय स्टेट बैंक) ने रेपो रेट से जुड़े कर्ज का ब्याज 0.25% घटा दिया है. पुराने ग्राहकों को भी नई दरों का फायदा मिलेगा, क्योंकि उनकी रीसेट डेट भी 1 जनवरी है.
Rupay-UPI : अब चार्ज नहीं लगेगा
50 करोड़ रु. से ज्यादा टर्नओवर वाली कंपनियों को बिना एमडीआर चार्ज के रुपए कार्ड, यूपीआई क्यूआर कोड के जरिए भुगतान की सुविधा देनी होगी.









