नई दिल्ली. डॉक्टर वेब मैलवेयर एनैलिस्ट ने 10 मैलिशियस ऐप को ढूंढा है, जो फेसबुर यूज़र के लॉगइन और पासवार्ड को चुरा रही हैं. 10 में से 9 ऐप्स गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध थीं. सिक्योरिटी अनैलिस्ट के मुताबिक ये वायरस वाली ऐप्स खतरनाक सॉफ्टवेयर के रूप में फैली थीं, और इन्हें 5,856,010 बार इंस्टॉल किया जा चुका है. कंपनी द्वारा रिपोर्ट करने के बाद इन 9 ऐप्स को गूगल ने प्ले स्टोर से हटा दिया है. बता दें कि ये Trojan Apps यूजर्स को बेवकूफ बनाने के लिए एक स्पेशल मैकेनिजम का इस्तेमाल करते हैं.
जरूरी सेटिंग्स प्राप्त होने के बाद यह खतरनाक ऐप्स वेबव्यू में असल फेसबुक वेब पेज https://www.facebook.com/login.php को लोड कर देते हैं और फिर उसी वेबव्यू में जावास्क्रिप्ट को लोड करते हैं. इस स्क्रिप्ट का इस्तेमाल दर्ज किए गए लॉगिन क्रेडेंशियल को हाईजैक करने के लिए किया जाता है. आइए जानते हैं 9 खतरनाक ऐप्स के बारे में-
http://मीना कुमारी के गाने पर शनाया कपूर ने किया कत्थक, देखिए वीडियो
PIP Photo : ये एक फोटो एडिटिंग आप है, जिसे Lilians ने डेवलप किया है. इस ऐप को 5,000,000 बार एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड किया गया है.
Processing Photo : इस फोटो एडिटिंग ऐप को 5,000,000 बार एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड किया गा है.
Rubbish Cleaner- Horoscope Daily- 1,000,000 बार इंस्टॉल किया गया है.
Inwell Fitness- 5,000,000 बार इंस्टॉल किया गया है.
App Lock Keep- 5,000 बार इंस्टॉल किया गया है.
Lockit Master- 5,000,000 बार इंस्टॉल किया गया है.
Horoscope Pi-1,000 बार इंस्टॉल किया गया है.
App Lock Manager- 10 बार इंस्टॉल किया गया है.
http://महंगाई की मार, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग









