नई दिल्ली. एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द ही डेब्यू के लिए तैयार हैं. शनाया अपने डेब्यू को लेकर काफी मेहनत करती दिखाई दे रही हैं. हाल ही में स्टार किड ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कत्थक डांस करती दिखाई दे रही हैं. शनाया का देसी अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो में वह मीना कुमारी की फिल्म ‘पाकीजा’ के गाने ‘ठाढ़े रहियो’ पर कत्थक डांस कर रही हैं. उन्होंने पीले रंग का अनारकली सूट पहना हुआ है और अपनी डांस टीचर के साथ बखूबी कदम से कदम मिला रही हैं.
http://महंगाई की मार, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग
शनाया कपूर ने वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- गजब का धैर्य रखने वाली और कमाल की टीचर के साथ प्रैक्टिस सेशन. इस पोस्ट पर उनकी दोस्त नव्या नंदा ने लिखा- ‘ओ..ओ.. ओ.‘ खबरों की माने तो शनाया कपूर की पहली फिल्म की स्टोरी लव ट्रायंगल होगी. इसमें बतौर एक्टर लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पीरजादा दिखाई देंगे. तीनों कलाकार इस फिल्म के लिए कड़ी तैयारी कर रहे थे और इसके लिए एक्टिंग वर्कशॉप में भी हिस्सा ले रहे हैं.
http://आमिर खान-किरण राव हुए अलग, क्यों ट्रोल हो रहीं फातिमा?










