আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बर्फीले तूफान में चट्टान की तरह खड़ा जवान, लाखों लोगों ने देखा वायरल वीडियो

Published on: January 10, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक वीडियो सामने आया है, इसमें भारतीय सेना का एक जवान बर्फीले तूफान में भी अपनी पोस्ट से हटकर नहीं जाता है और घुटने भर बर्फ में खड़े होकर अपनी ड्यूटी निभाता दिखाई देता है. इस वीडियो में एक भारतीय जवान बहुत ही विषम परिस्थिति में भारत माता की रक्षा करता दिखाई दे रहा है. वीडियो को ट्विटर पर रक्षा मंत्रालय के उधमपुर जनसंपर्क अधिकारी ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया है. वीडियो ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा- हम अपने लक्ष्य तक भले ही आसानी से नहीं पहुंच सकते हैं लेकिन प्रबल इच्छाशक्ति और बलिदान से हम हमारे लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं. जीने के लिए सभी के पास एक जीवन है लेकिन यदि देश की बात हो तो कौन खड़ा रहता है?

https://Moto G71 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक जांबाज भारतीय सैनिक बर्फीले तूफान में अपने हाथ में राइफल लेकर घुटने तक भरे बर्फ में खड़ा है. वह सैनिक बिना किसी परेशानी के खड़े होकर लगातार अपने दाएं और बाएं देख रहा है. सैनिक इतने खतरनाक तूफान में भी अपनी पोस्ट छोड़कर नहीं गया. यह वीडियो कश्मीर बॉर्डर का है. वीडियो सामने आने के बाद लोग इस जवान के जज्बे की जमकर तारीफ कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो को वायरल हो रहा है. वीडियो को अब तक लाखों से अधिक लोग देख चुके हैं.

https://महानदी और इंद्रावती भवन में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now