रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड-19 के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के नियंत्रण हेतु 11 जनवरी से मंत्रालय महानदी भवन और विभागाध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती भवन में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है. जारी आदेशानुसार मंत्रालय एवं समस्त विभागाध्यक्ष कार्यालयों में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के एक तिहाई कर्मचारियों को प्रतिदिन बुलाया जाएगा. इसके लिए विभागों द्वारा रोस्टर बनाते हुए ड्यूटी लगाई जाएगी. कार्यालयों में अनुभाग अधिकारी एवं उनसे वरिष्ठ अधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य रूप से रहेगी. समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा फेस मास्क अनिवार्य रूप उपयोग किए जाएंगे. वर्तमान में कोविड-19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मंत्रालयीन अधिकारी-कर्मचारी को सार्वजनिक बसों के स्थान पर निजी अथवा विभागीय वहनों के उपयोग को प्राथमिकता देने कहा गया है.
https://मूंछ नहीं कटाई तो आरक्षक को कर दिया निलंबित
जिला पंचायत सदस्य के लिए 12, जनपद सदस्य के लिए 88 अभ्यर्थी लड़ेंगे चुनाव
रायपुर. त्रिस्तरीय पंचायत आम एवं उप चुनाव के तहत आज 6 जनवरी को नाम वापसी की आखरी तारीख थी. राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने बताया कि नाम वापसी के बाद अब जिला पंचायत सदस्य के लिए 12, जनपद सदस्य के लिए 88 सरपंच के लिए 455 और पंच के लिए 733 अभ्यर्थी निर्वाचन में हिस्सा लेंगे. इस प्रकार अब 330 पंच, 152 सरपंच, 27 जनपद सदस्य और जिला पंचायत के 3 सदस्यों के निर्वाचन के लिए 20 जनवरी को मतदान होंगे. उन्होंने बताया कि नाम वापसी के बाद पंच के 1258, सरपंच के 44 और जनपद सदस्य के 3 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति है. जनपद सदस्यों की यदि बाद करें तो रायपुर जिले के आरंग जनपद (क्षेत्र क्रमांक 23), सुकमा जिले में कोंटा जनपद (क्षेत्र क्रमांक 10) और महासमुंद जिले की महासमुंद जनपद के क्षेत्र क्रमांक में निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति है.
https://‘चका चक’ गाने पर इस छोटी सी बच्ची ने किया जबरदस्त डांस, देखिए वीडियो







