नई दिल्ली. एक छोटी सी बच्ची के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में एक छोटी सी बच्ची ने फिल्म ‘अतरंगी रे’ के गाने ‘चका चक’ पर जबरदस्त डांस किया है. इस बच्ची के डांस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे तान्या एंड सोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में डांस कर रही बच्ची का नाम ‘तान्या’ है, जिनके इंस्टा पर एक नहीं, कई डांस के वीडियो मौजूद हैं. तान्या के डांस को इंटरनेट यूजर्स का भरपूर प्यार मिलता है.
https://VIDEO : भोजपुरी गाने पर देसी अंदाज में झूमती दिखीं आम्रपाली दुबे
तान्या द्वारा किए गए डांस को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं. तान्या ने इस गाने में सारा अली खान के हर स्टेप को कॉपी किया है, और टेलीविजन पर इस गाने को प्ले करके वह बिलकुल सारा की तरह डांस करती दिख रही हैं. इतना ही नहीं, तान्या ने सारा के गेटअप को भी हूबहू कॉपी किया है. बता दें कि इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर यूजर्स तान्या के डांस की काफी तारीफ भी कर रहे हैं.










