नई दिल्ली. एक पुलिस जवान को मूंछों का शौक इतना महंगा पड़ा कि उसे निलंबित कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश पुलिस में विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के जवान राकेश राणा ने अपनी मूंछें विशेष आकार में कटवा रखी है. उसकी मूंछें कैप्टन अभिनंदन जैसी लगती है. जवान राकेश राणा एसएएफ में चालक के पद पर पदस्थ है. वह विशेष पुलिस महानिदेशक को-ऑपेरेटिव फ्रॉड के पास ड्यूटी पर था और उसके साहब को उसकी मूंछें टर्नआउट चेक में भद्दी लगीं.
https://‘चका चक’ गाने पर इस छोटी सी बच्ची ने किया जबरदस्त डांस, देखिए वीडियो
उसे अधिकारी ने मूंछ और बाल कटवाने का आदेश दिया तो उसने मूंछ कटवाने से साफ मना कर दिया. इस पर अधिकारी नाराज हुए और उसके वरिष्ठ अधिकारी से कार्रवाई की अनुशंसा की. बाद वरिष्ठ अधिकारी ने उसके निलंबन का आदेश जारी कर दिया. आदेश में लिखा कि आरक्षक चालक को मूंछ और बाल कटवाने के आदेश दिए थे जो उसने नहीं माने. उसने मूंछ और बाल जस के तस रखने की हठ की जो कि यूनिफॉर्म सेवा में अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है. इस कृत्य का अन्य कर्मचारियों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है.
https://VIDEO : भोजपुरी गाने पर देसी अंदाज में झूमती दिखीं आम्रपाली दुबे









