আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महिला ने दो सिर वाली बच्ची को दिया जन्म, डॉक्टर भी हैरान

Published on: December 17, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक अनोखी बच्ची का जन्म हुआ है. इस बच्ची के दो सिर हैं. दूसरा सिर बच्ची के पैरों की तरफ है. डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल मां और बच्ची पूरी तरह स्वस्थ हैं. उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है. बड़ामलहरा में बच्ची का जन्म होने के बाद डॉक्टरों ने उसकी बेहतर देखभाल के लिए छतरपुर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया. दो सिर वाली बच्ची के जन्म की खबर शहर में चर्चाओं का विषय बना हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्यप्रदेश के छतरपुर में सरगुवां निवासी पूजा पति अंतू कुशवाहा (24) को प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बडामलहरा लाया गया.

https://हथकरघा एवं खादी बोर्ड द्वारा निर्मित सामग्रियां क्रय करने के निर्देश, उल्लंघन पर अधिकारी होंगे उत्तरदायी

यहां गुरुवार सुबह उनकी सामान्य डिलीवरी हुई. सुबह 8 बजे उसने एक बच्ची को जन्म दिया. बच्ची को देखते ही डॉक्टर हैरान रह गए. बच्ची के शरीर में दो सिर थे. उसका दूसरा सिर पैरों के पास था. बताया जा रहा है कि बच्चे के नीचे वाले सिर में बाल, आंख, नाक, कान पूरी तरह से विकसित नहीं हुए हैं. केवल चिन्ह दिखाई दे रहे थे. बच्ची का जन्म के समय वजन 3.3 किलोग्राम बताया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग टीम इसे विकृति बता रही है. हेमंत मरैया, संध्या शर्मा और सोनम मौर्य ने महिला की डिलीवरी कराई.

https://देसी दादी ने बॉलीवुड गाने पर दिखाए गजब के जलवे, वीडियो जमकर हो रहा वायरल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now