नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर इन दिनों हजारों वीडियो वायरल होते रहते हैं, उनमें से देसी दादी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी डांस करने को मजबूर हो जाएंगे. दरअसल, 63 साल की दादी ने एक्ट्रेस सारा अली खान के गाने पर जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दिया. इंटरनेट पर वायरल होने वाले एक वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होने बॉलीवुड के गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस करके लाखों लोगों का दिल जीत लिया. देसी दादी रवि बाला शर्मा जिनके कई डांस वीडियो ऑनलाइन वायरल हो चुके हैं, एक बार फिर नए वीडियो के साथ वापस आ गईं.
https://‘बलात्कार रोका न जा सके तो मजे लो’, विधानसभा में कांग्रेस विधायक का आपत्तिजनक बयान
फिलहाल, इस बार उन्होंने सारा अली खान का गाना ‘चका चक’ पर डांस करने का फैसला किया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है. वायरल हो रहे वीडियो में 63 वर्षीय देसी दादी को हरे रंग की खूबसूरत साड़ी पहने देखा जा सकता है, जो गाने में सारा अली खान की तरह ही है. दादी ने गाने की बीट्स को कॉपी करते हुए हूबहू डांस करने की कोशिश की. इतना ही नहीं, डांस के दौरान एक्ट्रेस के हुक स्टेप को भी पकड़ा. वीडियो में उनका हाव-भाव एकदम शानदार था और उत्साह देखते ही बन रहा है.
https://चरित्र शंका में पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, गिरफ्तार










