नई दिल्ली. महाराष्ट्र के ठाणे में बच्चे के मोबाइल इस्तेमाल करने की आदत एक परिवार को भारी पड़ गई. दरअसल, मां-बाप द्वारा मोबाइल फोन वापस लिए जाने से नाराज बेटे ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. नवघर पुलिस थाने के इंस्पेक्टर राकेश बिराजदर ने बताया कि मीरा रोड स्थित एक घर में मंगलवार को यह वाकया हुआ. उन्होंने बताया कि स्थानीय स्कूल में पढ़ने वाला 13 वर्षीय लड़का घर पर हमेशा मोबाइल में गेम खेलता रहता था.
http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8392 नए मामले, 230 की मौत
http://Samsung Galaxy M31 का नया वेरिएंट लॉन्च, जानिए कीमत
बच्चे के मां-बाप उसे फोन से चिपके रहने को लेकर हमेशा डांटते रहते थे. कुछ समय पहले उन्होंने बच्चे को मोबाइल से दूर करने के लिए उससे मोबाइल छीन लिया, जिससे वह नाराज हो गया. और 26 मई उसने कथित तौर पर घर के पंखे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है.
http://संगीतकार वाजिद खान का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर
http://VIDEO : छोटी सी बच्ची ने सोनू सूद से मांगी मदद, बोलीं- क्या आप मम्मी को नानी के घर भेज देंगे









