আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8392 नए मामले, 230 की मौत

Published on: June 1, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. यहां अब तक 1 लाख 90 हजार से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 8392 नए मामले सामने आए हैं और 230 की मौत हुई है. जिसके बाद अब देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,90,535 हो गई है, जिसमें 93,322 सक्रिय मामले हैं, जबकि 91,819 मरीज ठीक हो चुके हैं. रिकवरी रेट 48.19 फीसदी हो गया है. अब तक कुल 5394 लोगों की मौत हुई है. सबसे ज्यादा मौत के मामलों में महाराष्ट्र में आए हैं.

http://संगीतकार वाजिद खान का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस से 2286 लोगों की जान जा चुकी है, इसके बाद गुजरात में 1038, मध्य प्रदेश में 350, दिल्ली में 473, पश्चिम बंगाल में 317, उत्तर प्रदेश में 213, राजस्थान में 194, तमिलनाडु में 173, तेलंगाना में 82 और आंध्र प्रदेश में 62 मामले आए हैं. कर्नाटक में अब तक 51 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है, वहीं पंजाब में 45, जम्मू कश्मीर में 28 मौत हो चुकी है. बता दें कि देश में कोरोना वायरस का कोहराम अब इतना ज्यादा बढ़ गया है कि इस वायरस से प्रभावित दुनिया के 10 देशों की सूची में भारत अब सातवें स्थान पर पहुंच गया है.

http://VIDEO : छोटी सी बच्ची ने सोनू सूद से मांगी मदद, बोलीं- क्या आप मम्मी को नानी के घर भेज देंगे

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now