नई दिल्ली. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने 16 करोड़ रुपए इकट्ठे कर एक मासूम बच्चे की जान बचा ली है. अयांश गुप्ता नाम के एक बच्चे को एसएमए (स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी) नाम की बीमारी थी. अयांश के इलाज के लिए एक बेहद महंगी दवाई की जरूरत थी, जिसकी कीमत लगभग 16 करोड़ है. अयांश के इलाज के लिए फंड जुटाने हेतु उनके पैरेंट्स ने ‘AyaanshFightsSMA’ के नाम से ट्विटर अकाउंट बनाया था. इस ट्विटर हैंडल पर विराट और अनुष्का को धन्यवाद कहा गया है.
http://पहलवान सुशील कुमार पर गिरी गाज, उत्तर रेलवे ने नौकरी से किया सस्पेंड
‘AyaanshFightsSMA’ से ट्वीट किया गया- हमने कभी नहीं सोचा था कि इस मुश्किल सफर का इतना खूबसूरत अंत होगा. हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमें अयांश के की दवाई के लिए 16 करोड़ रुपए की जरूरत थी और यह राशि हमने हासिल कर लिया है. उन सभी को बहुत शुक्रिया, जिन्होंने हमें सपोर्ट किया. यह आपकी जीत है. ‘AyaanshFightsSMA’से ट्वीट किया गया- कोहली और अनुष्का हमने हमेशा बतौर फैंस आपसे प्यार किया, पर आपने अयांश और इस अभियान के लिए जो किया, वह उम्मीदों से परे था. आपने छक्के के साथ जिंदगी का मैच जीतने में हमारी मदद की.
http://एक्ट्रेस युविका चौधरी की गिरफ्तारी की उठी मांग, ये है वजह
@imVkohli & @AnushkaSharma – we always loved you as fans. But what you have done for Ayaansh and this campaign is beyond what we expected. Thanks for your generosity. You helped us win this match of life with a six! Will always be indebted for your help to #saveayaanshgupta pic.twitter.com/vJUozH2o2r
— AyaanshFightsSMA (@FightsSma) May 23, 2021











