আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पहलवान सुशील कुमार पर गिरी गाज, उत्तर रेलवे ने नौकरी से किया सस्पेंड

Published on: May 25, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. पहलवान सुशील कुमार को उत्तर रेलवे की नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया है. मंगलवार को उत्तर रेलवे के सीपीआरओ ने जानकारी दी है कि सुशील को नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया है. दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद पहलवान सुशील कुमार को रेलवे की नौकरी से हटाया गया है. दिल्ली सरकार में डेप्युटेशन पर चल रहे सुशील कुमार को छत्रसाल स्टेडियम में स्कूल में खेलों को बढ़ावा देने के लिए ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी बनाया गया था.

http://एक्ट्रेस युविका चौधरी की गिरफ्तारी की उठी मांग, ये है वजह

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार का कहना है कि रविवार को रेलवे बोर्ड को दिल्ली सरकार से सुशील कुमार से सबंधित एक रिपोर्ट मिली है. जिसमें सुशील कुमार पर एफआईआर दर्ज होने का जिक्र है. बता दें कि 4 मई को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्या का आरोप सुशील कुमार और उनके साथियों पर लगा है. हत्या के बाद से ही सुशील कुमार फरार थे. उन पर पुलिस ने एक लाख का इनाम भी रखा था. बीते दिनों ही दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.

http://भीषण रूप लेने लगा चक्रवाती तूफान यास, 165 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now