नई दिल्ली. तौकते के बाद एक और चक्रवात यास का खतरा मंडरा रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि चक्रवात यास के 26-27 मई को पूर्वी तट पर पहुंचने का अनुमान है. यह चक्रवात अम्फान जैसी तबाही मचा सकता है. चक्रवात यास की चेतावनी के बाद पश्चिम बंगाल और ओड़िशा सरकार ने वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इससे निपटने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करें. भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर अंडमान सागर और बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी में 22 मई को कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जो इसके बाद के 72 घंटों में चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है.
http://ऑनलाइन शराब की ऑफलाइन कालाबाजारी, अधिकारी दे रहे सफाई
विभाग के चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने बताया कि यह उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ सकता है और 26 मई की शाम तक पश्चिम बंगाल-ओड़िशा के तटों तक पहुंच सकता है. आईएमडी के मुताबिक पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और मेघालय 25 मई से हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. इसके बाद बारिश तेज होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक आईएमडी के अधिकारी ने बताया कि यास बीते साल आए तूफान अम्फान की तरह तेज हो सकता है. आईएमडी में चक्रवातों पर नजर रखने वाली सुनीता देवी ने कहा कि हम अम्फान जैसी तीव्रता से इनकार नहीं कर सकते. अच्छी बात यह है कि अभी के मॉडल दिखा रहे हैं कि सिस्टम समुद्र के ऊपर बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है. समुद्र के ऊपर इसका समय कम होने पर इसकी तीव्रता प्रतिबंधित हो जाएगी.
http://श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के मुख्य कोच होंगे राहुल द्रविड़









