नई दिल्ली. गुजरात के मोरबी में रविवार को केबल पुल टूटने से हुए हादसे में बच गए लोगों ने आपबीती बयां की है. मोरबी सिविल अस्पताल में भर्ती एक शख्स ने बताया कि उसने अपनी आंखों सामने दो भतीजों को नदी में डूबते हुए देखा. शख्स ने बताया कि जब यह हादसा हुआ, उस वक्त वह अपने आठ और नौ साल के दो भतीजों के साथ पुल के बीचोंबीच था. भीड़ काफी थी और पुल तेजी से हिल रहा था. अचानक पुल टूट गया. शख्स ने बताया कि इसके बाद वह और उसके भतीजे सीधे नदी में जा गिरे. उसने बताया कि नदी में काफी गहराई तक जाने के बाद धीरे-धीरे ऊपर आया तो पुल का टूटा हुआ तार पकड़ में आ गया.
https://खड़े ट्रक से टकराई कार, एक की मौत; दो गंभीर रूप से घायल
बाद तार पकड़कर मदद का इंतजार करने लगा. ठंड काफी थी और लोग बचाने के लिए गुहार लगा रहे थे. करीब एक घंटे बाद पुलिस के जवान आए और उन्होंने रस्सी के सहारे लोगों को बाहर खींचा. मजदूरी का काम करने वाले एक युवक ने बताया कि रविवार को वह अपनी छह साल की बहन को पुल पर घुमाने ले गया था. उसने बताया कि वह अपनी छोटी बहन के साथ पुल के बीचोंबीच था और सेल्फी ले रहा था. तभी अचानक पुल टूट गया और उसकी बहन का हाथ उससे छूट गया. दोनों लोग नदी में जा गिरे. युवक किसी तरह पानी से बाहर आया और बहन खूब खोजा लेकिन नहीं मिली. युवक ने बताया कि सुबह बहन की लाश मिली.
https://रेप के मामलों में टू-फिंगर टेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट की रोक









