আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अंतिम संस्कार से ठीक पहले जिंदा हुआ शख्स! हर कोई रह गया दंग

Published on: December 27, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, देश की राजधानी में एक बुजुर्ग को मृत समझकर परिवार वाले उसका अंतिम संस्कार करने के लिए उसे श्मशान घाट ले गए लेकिन अंतिम संस्कार से ठीक पहले बुजुर्ग को होश आ गया. बुजुर्ग के होश में आने के बाद हड़कंप मच गया. बता दें कि बुजुर्ग का नाम शतीश भारद्वाज है ये बुजुर्ग अस्पताल में भर्ती था. उसके परिजनों ने डॉक्टर की सलाह लिए बिना बुजुर्ग को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करवाया था. अस्पताल ने बुजुर्ग को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करते वक्त डिस्चार्ज पेपर पर LAMA (Left Against Medical Advice) लिखा था. बुजुर्ग कैंसर पेशेंट है.

https://‘जहरीले सांप ने 3 बार काटा’, सलमान खान ने बताई आपबीती

वेंटिलेटर का खर्चा ज्यादा था तो परिवार वाले बुजुर्ग को अस्पताल से अपने घर ले गए थे. वेंटिलेटर से हटाने के बाद बुजुर्ग की सांस बंद हो गई और उसके परिवार वालों ने सोचा कि उसकी मौत हो गई. बाद अंतिम संस्कार के लिए बुजुर्ग को श्मशान घाट ले जाया गया लेकिन जब चिता पर शव को लेटाए जाने का समय आ गया तो उसकी सांस चलने लगीं. बाद एंबुलेंस को कॉल किया गया. बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और फिर बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया. दिल्ली पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच में अस्पताल की लापरवाही सामने नहीं आई है. मामले की जांच की जा रही है.

https://31 दिसंबर तक निपटा लें ये जरूरी काम, वरना हो सकता है नुकसान

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now