नई दिल्ली. सलमान खान ने बीती रात परिवार, करीबी दोस्तों और बॉलीवुड सेलेब्स के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. बर्थडे से एक दिन पहले सलमान खान को एक सांप ने काट लिया था. बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. अस्पताल में भर्ती रहने और ट्रीटमेंट के बाद सलमान ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद सलमान का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे सांप ने उन्हें काटा और वह अस्पताल में कितनी देर तक भर्ती रहे.
https://31 दिसंबर तक निपटा लें ये जरूरी काम, वरना हो सकता है नुकसान
इसके साथ ही उन्होंने अपने हेल्थ अपडेट भी दिया. सलमान खान ने अपने बयान में कहा कि एक सांप फार्म हाउस के अंदर घुस आया था, मैंने लकड़ी के सहारे उसे दूर फेंकने की कोशिश की. लेकिन इतने में ही वो मेरे हाथ पर चढ़ गया. ऐसे में मैंने सांप को बाहर छोड़कर आने के लिए दूसरे हाथ में ले लिया तो उसने मुझे तीन बार डस लिया. वह एक तरह का जहरीला सांप था. मैं 6 घंटे तक अस्पताल में भर्ती रहा. मैं अब ठीक हूं.
https://महात्मा गांधी को लेकर अपशब्द बोलने वाले संत कालीचरण के खिलाफ FIR










