महासमुंद. कनेकेरा नाला के पास हुई युवती के कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. पुलिस ने युवती की हत्या के आरोप में पिता को गिरफ्तार किया है. सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कनेकेरा नाला में 1 फरवरी को एक 19 वर्षीया युवती की लाश संदिग्ध हालात में मिली थी. मृतिका की पहचान सुलोचना दीवान पिता संतोष दीवान ग्राम कनेकेरा निवासी के रूप में की गई. प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया कि भारी वस्तु से सिर पर वार कर हत्या की गई है. पुलिस के एक्सपर्ट डॉग को जब घटना स्थल से छोड़ा गया तो वह सीधे युवती के घर जो घटना स्थल से 200 मीटर दूर है जा घुसी थी. पुलिस को प्रारंभ से ही युवती के पिता संतोष दीवान पर संदेह था. घटना के बाद युवती की लाश को देखने के लिए पूरा गांव पहुंचा था लेकिन आरोपी पिता घटना स्थल नहीं गया.
http://प्यार में पुलिसवाली मां बन रही थी रोड़ा, बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या
पुलिस ने घटनास्थल ना पहुंचने की वजह पूछी तो उसने खून ना देख पाने का बहाना बनाया. पुलिस घटना दिनांक के बाद से लगातार उनके पिता से पूछताछ करती रही आखिरकार वह टूट गया और अपनी बेटी की हत्या करना कबूल कर लिया. आरोपी संतोष दीवान ने पुलिस को हत्या की वजह बताया कि उसकी बेटी सुलोचना लगातार फोन में बात करती रहती थी जिससे उसे अपनी लड़की पर संदेह करता था. घटना दिनांक 31 जनवरी 2020 को सुलोचना दोपहर से कहीं गई थी जो देर रात घर लौटी थी, आक्रोशित पिता ने जब मृतिका से घर देर से पहुंचने की वजह पूछा तो वह संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाई. जिससे नाराज होकर उसे जान से मार देने की बात कहने लगा. पिता को आक्रोशित देख सुलोचना रात में ही घर से भागने लगी जिसका पीछा पिता करने लगा और घर से महज 200 मीटर दूर कनेकेरा नाला के पास अपनी बेटी को पकड़ लिया और वहीं पत्थर से सिर पर वार कर बेटी की हत्या कर दी. पुलिस मामले में अभी और जांच कर रही है.
http://भारी समर्थन से जनपद उपाध्यक्ष बने रामचरण यादव







