रजिंदर खनूजा
पिथौरा. क्षेत्र के जुझारू युवा नेता रामचरण यादव कसडोल जनपद के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए है. श्री यादव को कसडोल जनपद क्षेत्र के 25 सदस्यो में 16 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की. जानकारी के अनुसार बारनवापारा निवासी एवं पूर्व सरपंच रामचरण यादव इस बार कसडोल विधानसभा के क्षेत्र क्र 19 अर्जुनी से जनपद पंचायत सदस्य हेतु चुनाव में कुल 2378 वोट पाकर अन्य सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त कराते हुए 1676 मतों से जीत दर्ज की. इसके बाद उपाध्यक्ष चुनाव में भी उन्हें 25 में से 16 जनपद सदस्यों ने रामचरण को समर्थन देकर उपाध्यक्ष के लिए विजय दिलाई. इनके प्रतिद्वंदी निरंजन पटेल को मात्र 9 सदस्यों ने ही समर्थन दिया.
http://पुलिसकर्मी ने नहीं पहचाना तो भड़के मंत्री, बोले- सस्पेंड करवाइए इसको
दो युवकों में विवाद, फावड़े से वार कर हत्या
महासमुंद. खल्लारी थानांतर्गत ग्राम खम्हारमुड़ा में खेत में मताई रोपाई के दौरान गांव के ही दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा की एक ने दूसरे के सिर पर फावड़े से वार कर दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके पर ही बैठा रहा. पुलिस ने आरोपी बसंत चौहान (35) को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर ढाई बजे खम्हारमुड़ा निवासी बसंत और डिगेश कुमार दीवान (34) के बीच विवाद हुआ. आरोपी चौहान नशे में था. फावड़े से सिर पर गंभीर चोट लगने से डिगेश की मौत हो गई. सूचना पर पुलिस पहुंची और चौहान को गिरफ्तार कर लिया. मामले में भादवि की धारा 302 कायम किया गया है.
http://मारुति सुज़ुकी वैगनआर का S-CNG वेरिएंट लॉन्च, जानिए कीमत







