नई दिल्ली. यूपी के गाजियाबाद में दिल्ली के बृज विहार थाने में तैनात दिल्ली पुलिस की हेड कांस्टेबल शशि शुक्ला को उसी की नाबालिग बेटी ने साजिश के तहत प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी. शिकायत मिलने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर महिला की बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक हत्या का कारण मां का प्रेमी और प्रेमिका (बेटी) के बीच आना था जो इस महिला पुलिसकर्मी की बेटी को रास नहीं आ रहा था.
http://भारी समर्थन से जनपद उपाध्यक्ष बने रामचरण यादव
मामले की जब जांच की गई तो सच सामने आया. पुलिस को शुरुआती जांच में बेटी पर इस हत्या में शामिल होने का शक हुआ और जब पुलिस ने नाबालिग बेटी से सख्ती से पूछताछ की तो वो टूट गई और पूरे मामले का खुलासा कर दिया. बताया जा रहा है कि महिला पुलिसकर्मी अपनी नाबालिग बेटी को बार-बार लड़के से दूर रहने के लिए फटकार लगाती थी, जो उसे पसंद नहीं था. इसलिए उसने अपनी मां को रास्ते हटाने की खौफनाक साजिश रच दी. गुनाह कुबूलने के बाद पुलिस ने आरोपी लड़की और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.
http://पुलिसकर्मी ने नहीं पहचाना तो भड़के मंत्री, बोले- सस्पेंड करवाइए इसको









