नई दिल्ली. मध्यप्रदेश के भोपाल से शनिवार को बारात लेकर आगरा आ रहे दूल्हे को रास्ते में प्रेमिका मिल गई. उसके साथ युवक बारात छोड़कर भाग गया. इसकी जानकारी मिलने पर दुल्हन के परिवार में हड़कंप मच गया. बाद में इटावा के एक युवक ने युवती के साथ निकाह कर उसके चेहरे पर मुस्कान लौटा दी. हंसी-खुशी परिवार ने बेटी की विदाई की. दरअसल, आगरा के बाह के रहने वाले व्यक्ति ने अपनी बेटी का रिश्ता भोपाल के युवक से तय किया था. शनिवार की रात निकाह होना था.
http://न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम का ऐलान, रोहित-शमी की वापसी
युवक बारात लेकर आगरा तक पहुंचा. आगरा में बहाने से बस से उतरा और प्रेमिका के साथ भाग गया. इधर, बारात न आने पर शबनम के परिजनों ने पूछताछ की, तो घटना की जानकारी से उनके होश उड़ गए. मुश्किल में फंसे परिवार को कोई भी राह नहीं सूझ रही थी. तभी इटावा का युवक ने दुल्हन बनी युवती से निकाह का प्रस्ताव रखा. इस पर युवती के परिजन राजी हो गए. आनन-फानन में दोनों का निकाह कराया. हंसी-खुशी परिवार ने बेटी की विदाई की. वहीं बाह कस्बे में रविवार को दिन भर इस निकाह की चर्चा हुई. वहीं भोपाल के युवक को लोग कोसते रहे.









