আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम का ऐलान, रोहित-शमी की वापसी

Published on: January 13, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड दौरे के लिए रविवार को टीम इंडिया (टी-20) का ऐलान कर दिया गया. 24 जनवरी से शुरू हो रहे दौरे की शुरुआत 5 टी-20 मैचों की सीरीज से की जाएगी. इसके बाद 5 फरवरी से तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी. आखिर में 21 फरवरी से आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत दो मैचों की सीरीज होगी. चयन समिति ने वनडे और टेस्ट टीम की घोषणा अभी नहीं की है. रविवार को टी-20 के लिए विराट कोहली की कप्तानी में 16 सदस्यीय भारतीय स्क्वॉड की घोषणा की गई. सीरीज में रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी हुई है, जिन्हें श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई सीरीज के दौरान आराम दिया गया था. वहीं, विकेटकीपर संजू सैमसन को 16 सदस्यीय में टीम जगह नहीं मिली है.

http://VIDEO : मुख्यमंत्री ने टीव्ही एंकर की चुनौती स्वीकारी, कार्यक्रम के दौरान हथेली पर चलाया भौंरा

टीम इंडिया टी-20 स्क्वॉड-

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर.

http://ट्रक ने खड़ी बस को मारी टक्कर, महिला मृत, दर्जन भर घायल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now