नई दिल्ली. रेसलर द ग्रेट खली गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. उन्हें दिल्ली में भाजपा की सदस्यता दिलाई गई. खली हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं. उनका असली नाम दलीप सिंह राणा. भाजपा ज्वाइन करने के बाद खली ने पीएम मोदी की तारीफ की. द ग्रेट खली ने कहा कि भाजपा ज्वाइन करके उनको अच्छा लग रहा है. उन्होने कहा कि शायद ही कोई ऐसा देश बचा होगा जहां मैंने रेसलिंग नहीं की हो. पैसे कमाने होते तो अमेरिका में ही रहता.
https://‘ए-थर्सडे’ का ट्रेलर रिलीज, यामी गौतम का दिखा दमदार अवतार
लेकिन मैं भारत आया क्योंकि देश के प्रति मेरे अंदर प्यार है. मैंने देखा है कि मोदी के रूप में देश को सही प्रधानमंत्री मिला है. मुझे लगा क्यों ना देश में रहकर, साथ जुड़कर देश को आगे ले जाने में योगदान दूं. उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी और भाजपा की विचारधारा से प्रभावित हैं. बता दें कि 7 फिट 1 इंच लंबे द ग्रेट खली ने WWE के साथ-साथ फिल्मों में भी काम किया है. वह टीवी शो बिग बॉस में भी कंटेस्टेंट के रूप में आए थे. WWE में जाने से पहले खली पंजाब पुलिस में ASI के पद पर थे.
https://शादी में शामिल होने आए कांग्रेस कार्यकर्ता की नक्सलियों ने की हत्या









