बीजापुर. नक्सलियों ने एक कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी. कांग्रेस कार्यकर्ता आड़ावली गांव की सरपंच का पति भी है. जानकारी के अनुसार कांग्रेसी कार्यकर्ता धनश्याम मंडावी नक्सलियों के निशाने पर था. नक्सली इस पर पुलिस की मुखबिरी करने का शक करते थे. बुधवार शाम घनश्याम ताडमेर गांव में एक शादी के समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था, तो उस दौरान नक्सलियों को घनश्याम के आने की भनक लगी. बाद करीब आधे दर्जन से अधिक नक्सली ग्रामीण वेशभूषा में गांव पहुंच गए. उन्होंने धनश्याम को गोली मार दी. गोली की आवाज सुनते ही समारोह में भगदड़ का माहौल भी हो गया था. हत्या करने के बाद नक्सली जंगल की तरह भाग गए. ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. रात में ही जवान भी मौके पर पहुंच गए थे. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.
https://50MP कैमरा के साथ Vivo T1 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
समर्थन मूल्य पर मक्का उपार्जन 28 फरवरी तक
धमतरी. शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार चालू खरीफ विपणन वर्ष में आगामी 28 फरवरी तक जिले में समर्थन मूल्य पर मक्का उपार्जन किया जाएगा. खाद्य अधिकारी बीके कोर्राम ने बताया कि जिले के 25 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति/आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों के जरिए मक्का उपार्जन किया जाएगा. इनमें आमदी, कण्डेल, कुरूद, कोड़ेबोड़, गट्टासिल्ली, गाड़ाडीह, घुटकेल, घठुला, चंदना, चर्रा, डोंगरडुला, तरसींवा, दोनर, नगरी, फरसियां, बगदेही, बेलरगांव, भाठागांव, मोहंदी, शंकरदाह, सेमरा, सांकरा, सिंगपुर, सिहावा और सोरम शामिल है. बताया गया है कि जिले के कुल 192 पंजीकृत किसान 69.05 हेक्टेयर रकबे में लगाए गए मक्का को समर्थन मूल्य पर बेच सकते हैं. मक्का उपार्जन के लिए शासन द्वारा 1870 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य दर निर्धारित किया गया है.
https://Airtel ग्राहक रहें तैयार, दोबारा महंगे हो सकते हैं प्लान







