नई दिल्ली. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है. कोविड-19 के कई और चिंताजनक वेरिएंट आ सकते हैं. संगठन की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने भविष्य में आने वाले कोरोना वायरस के वेरिएंट्स ऑफ कंसर्न को लेकर आगाह किया है. उन्होंने कहा कि हम देख चुके हैं कि वायरस अपने रूप बदलते रहा है. यह नए नए रूपों व स्वरूपों में सामने आता रहा है, इसलिए कोरोना के नए वेरिएंट की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.
https://PCC चीफ का बड़ा बयान- छत्तीसगढ़ के 60% अनुसूचित क्षेत्र में शराबबंदी संभव ही नहीं
सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि कुछ लोग बार-बार यह घोषणा कर रहे हैं कि कोरोना महामारी खत्म हो चुकी है. जबकि यह सही नहीं है. इस वक्त कोई भी महामारी खत्म होने की बात नहीं कह सकता. यह भी नहीं बता सकता है ये कब खत्म होगी. इसलिए कोरोना महामारी खत्म होने की बातें करके, ऐसी बातों पर भरोसा करके सभी सावधानी छोड़ देना बड़ी मूर्खता होगी. कोरोना का नया वेरिएंट कहीं भी, कभी भी पैदा हो सकता है और हम फिर घूम-फिरकर चौराहे के उसी कोने में पहुंच सकते हैं, जहां से शुरू हुए थे. इसीलिए पूरी सावधानी बरतने की जरूरत अब भी है.
https://WI के खिलाफ टी20 सीरीज से राहुल-अक्षर बाहर, इन्हें मिला मौका









