আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

WI के खिलाफ टी20 सीरीज से राहुल-अक्षर बाहर, इन्हें मिला मौका

Published on: February 12, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज 16 फरवरी से खेली जानी है. लेकिन इस सीरीज से पहले ही टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. दरअसल, रोहित के दो बड़े मैच विनर इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. हाल ही में बीसीसीआई ने घोषणा की है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज से उपकप्तान केएल राहुल और स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल बाहर हो चुके हैं. अक्षर पटेल और केएल राहुल के बाहर होने से टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. लेकिन उनकी जगह बीसीसीआई ने दो और खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर लिया है. सेलेक्टर्स ने राहुल और अक्षर की जगह दीपक हुड्डा और ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में शामिल किया है.

https://भारत ने वेस्टइंडीज को 96 से करारी शिकस्त देकर किया क्लीन स्वीप

गायकवाड़ के लिए ये राहुल की गैरमौजूदगी में अपनी जगह पक्की करने का एक बेहतरीन मौका होगा. इस खिलाड़ी को ज्यादा मौके नहीं मिले हैं. वहीं दीपक हुड्डा को वनडे सीरीज के अच्छे प्रदर्शन का फल मिला. बता दें कि केएल राहुल को दूसरे वनडे में फील्डिंग के दौरान ऊपरी बाएं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव का सामना करना पड़ा. वहीं अक्षर पटेल हाल ही में कोरोना से संक्रमित होने के बाद उससे उभर रहे हैं. भारत की टी20 टीम :- रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्य कुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, ऋतुराज गायकवाड़ और दीपक हुड्डा.

https://2 साल पूर्व अपहृत किशोर को पुलिस ने महाराष्ट्र से ढूंढ निकाला

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now