আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

घर में घुसने की कोशिश कर रहा था कोबरा, बिल्ली ने रोका रास्ता

Published on: July 22, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. कोबरा सांप फन फैलाए घर में घुसने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पालतू बिल्ली ने उसे घुसने नहीं दिया. घटना ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर के कपिलास इलाके की है. दरअसल, यहां ‘सोनी’ नाम की बिल्ली ने अपनी जान पर खेलकर अपने मालिक की जान बचाई. सोनी ने घर में कोबरा सांप को घुसने नहीं दिया. करीब घंटों तक चली मशक्कत के बाद आखिरकार सांप को पीछे लौटना पड़ा. पालतू बिल्ली ने घर के अंदर कोबरा को जाने से रोक दिया. सोनी नाम की एक पालतू बिल्ली ने मालिक के घर के अंदर कोबरा के प्रवेश करने से न केवल रोका, बल्कि घंटों तक पहरेदारी करती रही.

http://वन्यप्राणियों के शिकार के लिए तार बिछाने वाले 5 पकड़ाए

घर के अंदर जहरीले सांप के प्रवेश को रोकने और अपने मालिकों की जान बचाने के लिए ‘सोनी’ घंटों तक चट्टान पर खड़ी रही. सोनी के रूप में पहचानी जाने वाली बिल्ली घर और कोबरा के बीच आधे घंटे से अधिक समय तक दीवार बनकर खड़ी रही. कोबरा पर नजर रखती रही, कभी-कभी उसे बाहर निकालने के लिए कोबरा पर दहाड़ती थी. आखिर में कोबरा ने घर में घुसने के प्लान को छोड़ दिया. सोनी तब तक मुस्तैद रही, जब तक सांप हेल्पलाइन से बचाव दल मौके पर नहीं पहुंच गया. संपद कुमार परिदा और उनके परिवार के लिए ‘सोनी’ ने अपनी जान की बाजी लगा दी. मीडिया से बात करते हुए अरुण ने बताया कि उनकी बिल्ली 1.5 साल की है, जब तक सांप बचाव दल की टीम नहीं आई, तब तक बिल्ली सांप को रोकने के लिए पहरा देती रही, लड़ाई घंटों चली लेकिन सौभाग्य से कोई भी घायल नहीं हुआ.

http://फुटू और करील के लिए गया था जंगल, भालू ने मार डाला

जब तक मदद के लिए हेल्पलाइन से कोई संपद कुमार परिदा के घर पहुंचा, तब तक बिल्ली कोबरा के आगे तनकर बैठी हुई थी. इसके बाद बिल्ली को वहां से भगाया और स्नेक हेल्पलाइन के अरुण बराल ने कोबरा को पकड़ लिया. संपद कुमार ने बताया कि उनकी बिल्ली डेढ़ साल की है और परिवार के सदस्य की तरह रहती है. स्नेक हेल्पलाइन के महासचिव शुभेंदु मलिक ने कहा कि कोबरा को शहर के बाहर जंगल में छोड़ दिया गया है. उन्होंने कहा कि उन्होंने बिल्ली के शरीर की अच्छी तरह से जांच की और कोई नुकीला निशान नहीं मिला.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now