पिथौरा/कसडोल. समीप के अर्जुनी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत बिलारी बीट के कक्ष क्रमांक 328 के जंगल में बीती रात वन्य जीव के शिकार हेतु बिछाए गए तार की सूचना मिलते ही हरकत में आए वनकर्मियों ने 5 आरोपियों को धर दबोचा. सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है. जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार जिले के अर्जुनी वन परिक्षेत्र में नवपदस्थ रेंजर की सक्रियता से बीती रात शिकार के लिए लगाए गए करंटयुक्त फंदा लगाने वाले आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है. पूछताछ से पता चला कि सभी आरोपी आदतन शिकारी हैं जो वन्य जीव चीतल, जंगली सुअर आदि का शिकार करते हैं.
http://फुटू और करील के लिए गया था जंगल, भालू ने मार डाला
वन विभाग द्वारा आरोपियों के नाम नल कुमार केंवट, रामचंद बरिहा, शांतिलाल केंवट, श्यामलाल गोंड व राजकुमार सिदार बताए गए हैं. आरोपियों के पास से शिकार में प्रयुक्त जीआई तार, हथियार व बोरी जब्त किया गया. इसके पूर्व कल भी इसी परिक्षेत्र में बांस का पिक करील तोड़कर ले जाते एक युवक पर कार्रवाई की गई थी. बहरहाल, सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी सरंक्षण अधिनियम 1972 व वन संरक्षण अधिनियंम 2002 की धारा 9, 50, 51 के तहत कार्रवाई कर कसडोल न्यायालय में पेश किया गया. कार्रवाई में अर्जुनी वन परिक्षेत्र के वनरक्षक प्रेम धृतलहरे, प्रवीण आडिले, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी संतराम ठाकुर की प्रमुख भूमिका रही.
http://Samsung Galaxy M21 2021 Edition भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
‘छत्तीसगढ़ जनादेश’ की मुहिम
‘छत्तीसगढ़ जनादेश’ द्वारा बलौदाबाजार वन मंडल के कुछ परिक्षेत्रों में मांस मंडी संचालित होने की खबरें लगातार प्रकाशित की जाती रही है पर वन विभाग के उच्च अधिकारी कभी भी शिकारियों को प्रश्रय देने वाले किसी अधिकारी पर कार्रवाई नहीं कर पाए. बल्कि उच्च अधिकारी भी लापरवाह वन अधिकारियों का पक्ष लेते रहे. यहां यह बता देना लाजिमी होगा कि बलौदाबाजार वनमंडल में एक परिक्षेत्र ऐसा भी है जहां एक डिप्टी रेंजर को ही रेंजर बना दिया गया है.
इस परिक्षेत्र के पकरीद, धमलपुर सहित करीब आधे दर्जन गांवों में प्रतिदिन चीतल एवंम जंगली सुअर का खुलेआम शिकार होता है. पर ऊंची पहुंच से डिप्टी रेंजर होते हुए भी रेंजर का पद संभाल रहे इस अधिकारी पर कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई बल्कि वन मण्डलाधिकारी द्वारा पत्रकारों को ही शिकार पकड़कर उन्हें सौंपने की हिदायत दी जाती है. यदि हालात ऐसे ही रहे तो बार क्षेत्र में वन्यप्राणी विलुप्त होकर मात्र कागजों तक ही सिमट जाएंगे.
प्रिया प्रकाश वारियर ने साड़ी में किया डांस, वीडियो ने मचाई धूम https://t.co/0XgC8q6jDR
— Cg Janadesh (@CJanadesh) July 22, 2021
अब आजीवन रहेगी छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रमाण-पत्र की वैधता https://t.co/ibuCphAz57
— Cg Janadesh (@CJanadesh) July 22, 2021







