আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

फन फैलाए बीच सड़क पर बैठ गया कोबरा, ट्रैफिक रहा जाम

Published on: November 9, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. आंध्र प्रदेश के प्रकासम जिले के दोर्नाला-मरकापुरम मेन रोड पर फन फैलाए जहरीला कोबरा बैठा दिखा. कोबरा आधे घंटे तक यहां बीच सड़क पर बैठा रहा, जिस कारण वाहनों की आवाजाही बंद हो गई और वहां ट्रैफिक जाम लग गया. लोग इंतजार करते रहे कि कब कोबरा वहां से जाए, तो वे भी अपने गंतव्य की ओर बढ़ सकें. इस दौरान कोबरा के पास जाने की किसी की भी हिम्मत नहीं हुई. कोबरा को देखने के लिए काफी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी. लोग उसका वीडियो बनाने लगे.

https://करंट से हाथी की मौत मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, वनरक्षक निलंबित

फिर आधे घंटे बाद कोबरा वहां से चला गया. तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली और अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़े. कोबरा का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. बता दें, यह इलाका श्रीशैलम के पास का है. यहां के जंगल सांपों से भरे हुए हैं. आए दिन सड़क किनारे वाहन चालक सापों को आते-जाते देखकर डरते हैं. हालांकि, यह पहली बार है जब कोई सांप सड़क पर आकर बैठ गया. हाल ही में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से भी कोबरा सांप और नेवले का वीडियो वायरल हुआ था.

https://होटल के कमरे में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now