दुर्ग. होटल के कमरे में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. जानकारी के अनुसार कोहका निवासी तापशी बाइन (32 ) का अफरोज खान (35) का साथ पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग था. जबकि अफरोज पहले से शादीशुदा था. इस बीच दोनों मगंलवार को ही शहर के एक होटल में आए थे. दोनों ने होटल के तीसरी मंजिल में रूम लिया था. तब से दोनों कमरे में ही थे. बाद अगले दिन बुधवार सुबह तक भी दोनों वापस नहीं निकले. उधर जब सुबह काफी देर तक दोनों ने होटल कर्मचारियों से संपर्क ही नहीं किया.
https://Audi Q5 Special Edition लॉन्च, 6.3 सेकंड में पकड़ती है 100km की रफ्तार
तब एक कर्मचारी ने दरवाजा खटखटाया. बावजूद किसी ने जवाब नहीं दिया। फिर होटल मैनेजमेंट ने किसी तरह से दरवाजा खोला तो दोनों कमरे के अंदर पंखे में अलग-अलग फंदे से लटके हुए थे. घटना के बाद पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई. तब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है. परिजनों को इस बात की सूचना दी गई थी. दोनों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.







