আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जयमाला के बाद कमरे में बैठी थी दुल्हन, एकतरफा प्यार में युवक ने मारी गोली

Published on: April 29, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. शादी समारोह के दौरान एकतरफा प्यार में एक युवक ने दुल्हन को गोली मारी दी. इसके बाद आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मथुरा के थाना नौहझील इलाके के गांव मुबारकपुर निवासी खूबीराम की बेटी काजल की शादी नोएडा के युवक से तय हुई थी. गुरुवार को बारात आई. धूमधाम से जयमाला हुई. इसके बाद वैवाहिक रस्में हो रही थीं. दुल्हन बनी काजल फेरों से पहले कमरे में बैठी थी. तभी एक युवक कमरे में घुस आया और उसको गोली मार दी. काजल की आंख के पास गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई.

https://5050mAh बैटरी और ट्रिपल कैमरा के साथ Nokia G21 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

दुल्हन की हत्या से शादी समारोह में मातम फैल गई. इस बीच आरोपी फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. बताया गया है कि आरोपी युवक ने दुल्हन की हत्या से पहले अपने साथियों के संग पहले बारातियों को खूब धमकाया. आरोपी युवक गांव का ही रहने वाला है. वहीं मृतका के पिता खूबीराम का कहना है कि जयमाल होने के बाद शादी के रस्मों की तैयारी अंदर हो रही थी, इसी दौरान एक युवक आया और गोली मार कर फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

https://मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की मजदूर दिवस पर बोरे-बासी खाने की अपील

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now