नई दिल्ली. नोकिया इंडिया ने अपनी जी सीरीज के एक नए स्मार्टफोन Nokia G21 को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसके 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपए है. इसके अलावा 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपए है. इस स्मार्टफोन को डस्क और नॉर्डिक ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा. इसमें एंड्रॉयड 11 है. नोकिया G21 में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है. डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz और ब्राइटनेस 400 निट्स है. इसमें Unisoc T606 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज है. इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है.
https://मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की मजदूर दिवस पर बोरे-बासी खाने की अपील
वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है. सेल्फी के लिए नोकिया के इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, FM रेडियो, GPS/A-GPS, USB टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है. फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. इसमें दो माइक्रोफोन हैं जिनके साथ OZO Spatial ऑडियो का सपोर्ट है. फोन में 5050mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग है, हालांकि बॉक्स में 10w का ही चार्जर मिलेगा.
https://सिविल अस्पताल में गर्भवती महिलाएं बिना झिझक ले रहीं डॉक्टरी परामर्श










