नई दिल्ली. शादी के दो दिन बाद एक नवविवाहिता की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. इसके बाद दूल्हे समेत परिवार के 32 लोगों को क्वॉरंटाइन कर दिया गया है. जब्कि संक्रमित युवती को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य प्रदेश के भोपाल के जाटखेड़ी की रहने वाली युवती की शादी सोमवार को हुई थी. बारात राजधानी से लगे रायसेन जिले के मंडीदीप से आई थी. युवती को 7 दिन पहले बुखार आया था, जो दवा लेने के बाद उतर गया था.
http://Moto G8 Power Lite लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
इसके बावजूद परिजनों ने सावधानी के तौर पर शनिवार को युवती का सैंपल जांच के लिए भेज दिया था. लेकिन इस बीच तय तारीख के मुताबिक सोमवार को युवती की शादी हो गई. बुधवार को परिजनों ने बेटी को फोन पर बताया कि उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद नवविवाहिता को भोपाल एम्स भेजा गया है. वहीं, नवविवाहिता के परिवार सहित 32 लोगों को होम क्वॉरंटाइन किया गया है. इनमें से हाई रिस्क वाले लोगों के सैंपल 5 दिन बाद लिए जाएंगे.
http://छत्तीसगढ़ में कोरोना के 11 नए मरीज मिले, अब 67 एक्टिव केस









