रायपुर. प्रदेश में गुरूवार को कोरोना के 11 नए मरीज मिले हैं. इनमें 1 रायपुर, 1 कांकेर, 1 सरगुजा, 1 बालोद, 3 जांजगीर, 4 राजनांदगांव जिले से हैं. जिनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है. एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि की है. प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है. बता दें कि अब प्रदेश में कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 126 हो गई है. जिनमें 59 स्वस्थ हो चुके हैं.
http://उर्वशी ने शकीरा के गाने पर किया जबरदस्त बैली डांस, देखिए वीडियो
भारतीय खाद्य निगम कर्मचारी साख सहकारी एवं कल्याण समिति मर्यादित ने दिए 1 लाख रुपए
रायपुर. कोरोना महामारी के संक्रमण से सुरक्षा और असहाय तथा जरूरतमंद लोगों को सहायता उपलब्ध हो सके इसके लिए भारतीय खाद्य निगम कर्मचारी साख सहकारी एवं कल्याण समिति मर्यादित द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष में एक लाख एक हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान की गई है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस सहयोग के लिए समिति के अध्यक्ष एवं समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त किया है.
http://पंजाबी गाने पर फैमिली संग जमकर नाचे वॉर्नर, वीडियो वायरल
क्वॉरंटाइन सेंटर से भागा युवक, एफआईआर
सुकमा. तेलांगाना से आकर यहां क्वॉरंटाइन सेंटर में रखे गए युवक के भागने पर एफआईआर की कार्रवाई की गई. जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि ग्राम पुसपल्ली का 19 वर्षीय तेलामी देवा तेलंगाना राज्य गया हुआ था. इस युवक की वापसी 18 मई को हुई थी. वापसी के बाद इसे क्वॉरंटाइन किया गया था, किन्तु यह 19 मई को सुबह-सुबह क्वॉरंटान सेंटर से भाग गया. युवक द्वारा बरती गई लापरवाही को क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा पाए जाने पर उसके विरुद्ध एफआईआर की कार्रवाई गई है.
#COVID19 #UpDate
आज 11 धनात्मक मरीज़ों की पहचान की गई है, जिनकी भर्ती की प्रक्रिया जारी है। इस तरह राज्य में कोरोना प्रभावित कुल 67 सक्रिय मरीज़ हैं।#ChhattisgarhFightsCorona @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/7SMVbMKlSb— Health Department CG (@HealthCgGov) May 21, 2020







