नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला बीते दिनों से लगातार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वह आए दिन इंस्टाग्राम पर अपने नए-नए वीडियो और फोटोज से सनसनी मचा रही हैं. इसी बीच अब उर्वशी का ऐसा वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल, उर्वशी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वह पॉप सिंगर शकीरा के गाने हिप्स डोन्ट लाई पर जबरदस्त बेली डांस करती नजर आ रही हैं.
http://पंजाबी गाने पर फैमिली संग जमकर नाचे वॉर्नर, वीडियो वायरल
इस डांस वीडियो में उर्वशी एक सिल्वर कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं, शिमरी लुक वाला यह ड्रेस उनपर काफी जंच रहा है. उर्वशी का यह डांस वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. इस वीडियो में उर्वशी रौतेला जितने बिंदास होकर डांस कर रही हैं उन्हें देखकर आपको भी डांस करने का मन करने लगेगा. बता दें कि हाल ही में उर्वशी ने वर्चुअल डांस क्लास के जरिए फंड जुटाकर कोविड-19 की जंग में अपना योगदान दिया था, इस काम के लिए उन्हें काफी तारीफ भी मिली थी.
http://एरिका फर्नांडिस ने किया गजब का बेली डांस, आपने देखा?
https://www.instagram.com/p/CAXNf7Ng9Ad/?utm_source=ig_web_copy_link










