नई दिल्ली. एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. हाल ही में एरिका ने एक टिकटॉक वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर हर कोई उनका दीवाना हो गया है. एरिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक टिकटॉक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो इंग्लिश गाने पर बैली डांस करती हुई कमर हिला रही हैं. साथ ही उनके चेहरे की स्माइल भी बहुत प्यारी लग रही है. वीडियो की खास बात यह है कि इसमें एरिका के मूव्स के साथ उनके बालों और उनकी लिपस्टिक का कलर भी लगातार बदल रहा है.
http://छत्तीसगढ़ में कोरोना के 6 और नए मरीज मिले, अब 33 एक्टिव केस
दरअसल, एरिका ने ऐसा एक टिकटॉक फिल्टर की मदद से किया है. बता दें कि एरिका इन दिनों स्टार प्लस के शो ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में नजर आ रही हैं. लॉकडाउन के बाद से ही शो की शूटिंग रोक दी गई है ऐसे में एक्ट्रेस अपने घर पर ही एंजॉय कर रही हैं. एरिका अपना ज्यादा से ज्यादा समय एक्सरसाइज, कुकिंग और क्रिएटिविटी करते हुए ही गुजार रही हैं जिनकी तस्वीरें उनकी इंस्टाग्राम वॉल पर देखी जा सकती हैं.
http://देश में 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, जानिए क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद










