नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक शादी समारोह में दुल्हन ने दूल्हे को देखते ही विवाह करने से इनकार दिया. बाद पूरे शादी समारोह में हड़कंप मच गया और दूल्हा-दुल्हन पक्ष में विवाद शुरु हो गया. बावजूद दुल्हन ने शादी करने के लिए नहीं मानी. दरअसल, पूरा मामला जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव रिठौरा का है. जहां जीवेश ने अपनी बेटी पूनम की शादी नगला जलुआ निवासी शिवराम के बेटे भारत सिंह के साथ तय की थी. शादी की तय तारीख को बारात भी आ गई. धूमधाम से जयमाला की रस्म हुई, लेकिन 7 फेरों की रस्म से पहले जब मंडप के नीचे दूल्हा और दुल्हन को बैठाया गया तो दूल्हा जमीन पर बैठ नहीं पाया.
https://ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री पर जानलेवा हमला, ASI ने मारी गोली
जिसके चलते लड़की ने शादी से इनकार कर दिया. दुल्हन के शादी से इनकार करने पर पूरा मामला अब सुर्खियों में बना हुआ है. घरवालों ने उसे काफी समझाया लेकिन वो नहीं मानी. बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई. आनन-फानन उसे शिकोहाबाद के सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया. पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है. तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी. दुल्हन पूनम ने कहा कि मैं किसी भी हालत में शादी नहीं करूंगी. लड़का बैठ नहीं पाता है. जबकि, दुल्हन की मां का कहना है कि उसका पति यानी कि दुल्हन का पिता शराब पीने का आदी है.
https://भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं हो पाया, राहुल गांधी के पैर छूकर माफी मांगूंगा : लखमा









