नई दिल्ली. ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा किशोर दास को गोली मारी गई है. घटना झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर इलाके में हुई. स्वास्थ्य मंत्री को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास जब अपनी गाड़ी से बाहर निकले तभी ASI ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी. हालांकि, पुलिस कर्मचारी ने उन पर फायरिंग क्यों की गई, इसकी वजह अबतक सामने नहीं आई है. घटना के बाद नाबा दास को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
https://BMW X1 2023 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
इस घटना के बाद बीजेडी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए, जिसके बाद मौके पर तनाव बढ़ गया है. ऐसा माना जा रहा है कि नाबा दास पर ये हमला पूर्व नियोजित था क्योंकि मंत्री को कथित रूप से करीब से गोली मारी गई है. इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा उपायों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं क्योंकि नाबा दास को पुलिस सुरक्षा भी प्रदान की गई थी. ओडिशा के कैबिनेट मंत्री पर फायरिंग करने वाले पुलिसकर्मी की पहचान गोपाल दास के रूप में हुई है, जोकि गांधी चौक में एएसआई के रूप में तैनात था. जानकारी के मुताबिक, एएसआई गोपाल दास ने अपनी रिवॉल्वर से नाबा दास पर 4 से 5 राउंड गोली चलाई.
https://दुनियाभर में ‘पठान’ का जलवा, चार दिन में वर्ल्डवाइड कमाए 400 करोड़









