আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

आईपीएस अफसरों से भरी नाव पलटी, डीजीपी की पत्नी भी थीं सवार

Published on: February 20, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. आईपीएस सर्विस मीट के दौरान भोपाल की बड़ी झील में नाव पलट गई. नाव में कुछ आईपीएस अफसर और उनके परिजन मौदू थे. मध्यप्रदेश के डीजीपी विजय कुमार सिंह की पत्नी भी नाव में मौजूद थीं. वाटर स्पोर्ट्स के दौरान यह घटना हुई. नाव पलटते ही आसपास मौजूद दूसरी नावों की मदद से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. पुलिस वेलफेयर के एडीजी विजय कटारिया ने बताया कि नाव में मौजूद सभी लोगों ने लाइफ जैकेट्स पहनी थी, इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ. हर बार आईएएस और आईपीएस मीट में अधिकारी वाटर स्पोर्ट्स में हिस्सा लेते हैं, जिसमें सुरक्षा के लिहाज से लाइफ जैकेट्स और सेफ्टी बोट तैनात रहती.

http://खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 3 युवकों की मौत, एक घायल

निर्भया केस में एक और याचिका

नई दिल्ली. निर्भया के दोषी विनय ने अपने वकील के माध्यम से पटियाला हाउस कोर्ट में एक नई याचिका डाली है जिसमें उसने कहा है कि वह मानसिक रूप से बीमार है और उसे उच्च स्तरीय चिकित्सा की जरूरत है. पटियाला हाउस कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई शनिवार दोपहर 12 बजे होगी. एपी सिंह ने अर्जी में कहा है कि विनय को सिर में हल्की नहीं बल्कि गंभीर चोटें आई हैं और उसके दाहिने हाथ में भी फ्रैक्चर है. इसके साथ ही वह मानसिक रूप से बीमार है और उसे सीजोफ्रेनिया हो गया है और इसलिए उसे इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड अलायड साइंसेज (इहबास) अस्पताल रेफर किया जाए.

http://निर्भया के दोषी विनय ने फांसी से बचने के लिए चली चाल, दीवार पर सिर मारकर हुआ चोटिल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now