बलरामपुर. चांदो रोड में एसपी के बंगले के सामने बुधवार रात एक खड़ी ट्रक से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के टकरा जाने से तीन युवकों की मौत हो गई. एक अन्य युवक को गंभीर अवस्था में अंबिकापुर के अस्पताल में दाखिल कराया गया है. जानकारी के मुताबिक स्कार्पियो क्रमांक सीजी 13 एएफ 6431 में चार युवक सवार होकर ग्राम ओबरी से अमडण्डा शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे तभी जिला मुख्यालय के चांदो रोड में एसपी बंगले के सामने अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक से टकरा गई. जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई. एक युवक गंभीर रूप से घायल है जिसे अंबिकापुर जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है.
http://निर्भया के दोषी विनय ने फांसी से बचने के लिए चली चाल, दीवार पर सिर मारकर हुआ चोटिल
आंगनबाड़ी के भवन, बाल सुलभ शौचालय और पेयजल व्यवस्था कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
रायपुर. महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिखकर आंगनबाड़ी केन्द्रों के भवनों, वहां बाल सुलभ शौचालय और पेयजल व्यवस्था के कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं. श्री परदेशी ने कलेक्टरों से कहा है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की शुरूआत 2 अक्टूबर 2019 से की गई है. बच्चों के सर्वांगीण विकास और राज्य में कुपोषण को न्यूनतम स्तर पर लाने के लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए पूर्ण अधोसंरचना आवश्यक है. अतः इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखें.
http://बस और ट्रक की टक्कर में 19 लोगों की मौत, 20 घायल







