नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को रामलीला मैदान में धन्यवाद रैली के जरिए भाजपा के चुनावी अभियान का शंखनाद करेंगे. इसे लेकर प्रदेश भाजपा ने तैयारी पूरी कर ली है. आठ फुट ऊंचे और 80 फुट लंबे मंच से प्रधानमंत्री हजारों लोगों की भीड़ को संबोधित करेंगे. अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत करने पर हो रही धन्यवाद रैली में प्रदेश भाजपा 11.5 लाख धन्यवाद हस्ताक्षर वाले पत्र भी उन्हें सौंपेगी. दिल्ली में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गैर चुनावी रैली कर रहे हैं. रामलीला मैदान के आस-पास के स्थानों को केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने नो-फ्लाई जोन घोषित किया है.
http://Vivo Y11 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे धांसू फीचर्स
ऐसा इसलिए क्योंकि एजेंसियों को इस तरह के इनपुट मिले हैं कि कुछ लोग प्रधानमंत्री मोदी की रैली को बाधित करने की कोशिश कर सकते हैं. रामलीला मैदान के आसपास करीब 5,000 सुरक्षाबल, स्नाइपर्स और ट्रैफिक सुरक्षाबल प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहेंगे. दिल्ली पुलिस का कहना है कि किसी भी एयर स्ट्राइक से बचने के लिए नेशनल सिक्सोरिटी गार्ड (एनएसजी) के एंटी-एयरक्राफ्ट और एंटी-ड्रोन स्कवाड को तैनात किया गया है. दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता मनदीप सिंह रंधावा ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तीन स्तरों की सुरक्षा की गई है. जिसमें स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) और दिल्ली पुलिस के अधिकारी शामिल हैं.
http://मतदाताओं को नोट बांटने के आरोप में भाजपा प्रत्याशी का देवर गिरफ्तार









