नई दिल्ली. आतंकियों ने बड़गाम जिले के चादूरा इलाके में टीवी एक्ट्रेस अमरीन भट की गोली मारकर हत्या कर दी. आतंकियों की गोलीबारी में उनका भतीजा भी घायल हो गया. पुलिस के मुताबिक आतंकी हमले की यह घटना बुधवार को बड़गाम जिले के चदूरा के हिशरू इलाके में हुई. अमरीन पर फायरिंग शाम करीब 7.55 बजे की गई. अमरीन अपने घर के बाहर 10 साल के भतीजे के साथ खड़ी थीं. तभी अचानक आए हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. हमले के बाद दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां अमरीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं, उनके भतीजे को हाथ में गोली लगी है और भतीजे की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है.
हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी है. इससे पहले मंगलवार को भी दहशतगर्दों ने 2 आतंकी वारदातों को अंजाम दिया था. कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में J&K पुलिस के कॉन्स्टेबल सैफुल्ला कादरी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी, जिसमें उनकी मौत हो गई. इस घटना में उनकी 9 साल की बेटी घायल हो गई थी. बेटी सैफुल्ला को बचाने की कोशिश कर रही थी. सैफुल्ला छुट्टी पर चल रहे थे.मंगलवार को हुए दूसरे हमले की बात करें तो यह घाटी के कुलगाम में हुआ था. जिले के यारीपोरा इलाके में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंककर फायरिंग की थी. इस घटना में 15 आम नागरिक घायल हो गए थे.
https://धनुष की फिल्म ‘द ग्रे मैन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, आपने देखा?









