पिथौरा. ग्राम बरेकेल में एक बार फिर पूर्व आदिवासी सरपंच से 12 वर्ष पूर्व प्राथमिक शाला में निर्मित अतिरिक्त भवन हस्तांतरण प्रमाण पत्र में हस्ताक्षर करने के लिए उक्त शाला के प्रधानपाठक द्वारा रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है. प्रार्थी पूर्व सरपंच ने मामले की शिकायत कलेक्टर जनदर्शन में की है. इस संबंध में उक्त प्रधानपाठक ने इस प्रतिनिधि के सामने बताया कि वे अब कार्य पूर्णता एवं हस्तांतरण प्रमाण पत्र में हस्ताक्षर करने के लिए तैयार हैं. विकासखंड के ग्राम बरेकेल के पूर्व सरपंच पुरुषोत्तमलाल ध्रुव ने कलेक्टर महासमुंद को लिखित शिकायत करते हुए बताया कि वह गरीब है, लेकिन ग्राम के निवासियों के चाहने पर वर्ष 2009 से 2014 तक सरपंच पद पर कार्यरत था.
इसी दौरान शासन के निर्देश पर 2012-13 में राजीव गांधी शिक्षा मिशन योजना के तहत मिडिल स्कूल में दो अतिरिक्त कक्ष एवं निर्माण कार्य आदेशित हुआ था. 2.64 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई थी. प्रधानपाठक अंतर्यामी प्रधान द्वारा कलेक्टर का आदेश आया है. जल्दी काम करने का दबाव डालकर उनसे अतिरिक्त भवन निर्माण कार्य करवाते रहे. वे स्वयं कार्य सम्पूर्ण होते तक निरीक्षक का कार्य करते रहे. मेरे द्वारा सभी काम सम्पूर्ण कराया गया पर शासन की ओर से 1.37 लाख रुपए ही अब तक भुगतान किया गया है. शेष बाकी राशि 1.27 लाख के भुगतान के लिए वे शिक्षा विभाग एवं कलेक्टर में सारे दस्तावेज जमा कर 1.27 लाख रुपए के भुगतान के लिए आज 10 वर्ष से भटक रहे हैं पर मुझे भुगतान हेतु कार्य पूर्णता एवं विभाग के हस्तांतरण का प्रमाण पत्र भी जमा करने कहा गया.
https://अमेरिका के स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, 18 बच्चों समेत 21 की गई जान
इस हेतु जब श्री ध्रुव प्रधानपाठक के पास गए तब उन्होंने मोटी रकम कमीशन के रूप में मांग की. जिससे श्री ध्रुव परेशान हैं. पूर्व सरपंच ने बताया कि उन्होंने प्रधानपाठक के दबाव में अपना निजी रुपए लगाकर बच्चों के पढ़ने लिखने के लिए शासन के मंशा के अनुरूप कार्य कराया है. अभी भी मजदूरों का बकाया राशि नहीं दिया हूं. ये सभी जरूरतमंद लोग मुझे बार-बार बदनाम करके कहते हैं कि तुम रुपए निकालकर खा गए हो मैं गरीब आदिवासी अब क्या करूं? कृपया मेरे प्रति न्याय करते हुए सम्पूर्ण हो चुके स्कूल का निर्माण के बकाया राशि का 1.27 लाख का भुगतान शीघ्र से शीघ्र करने की कृपा करेंगे. अतिरिक्त में पढ़ाई लिखाई का कार्य स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा निर्वावाद रूप से आज तक जारी है.
पहले आप पहले आप ने बिगाड़ा खेल
इधर, बरेकेल स्कूल के प्रधानपाठक अंतर्यामी प्रधान ने बताया कि पूर्व सरपंच पुरुषोत्तम ध्रुव द्वारा कार्य पूर्ण कर शाला को अतिरिक्त भवन हस्तांतरण कर दिया गया है. श्री प्रधान ने स्वीकार किया कि इसके लिए श्री ध्रुव उनके पास आए थे. चूंकि फॉर्मेट में ऊपर सरपंच के हस्ताक्षर होने थे लिहाजा उन्होंने पहले सरपंच के हस्ताक्षर की बात कही थी. परन्तु अब विकासखंड शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर वे हस्ताक्षर करने के लिए तैयार हैं जबकि श्री ध्रुव के अनुसार वे दर्जनों बार वर्तमान सरपंच डोलमती साहू का भी चक्कर लगा चुके हैं.
उन्होंने भी पहले प्रधानपाठक के हस्ताक्षर की सलाह दी थी. इस तरह प्रधानपाठक एवं सरपंच की पहले आप पहले आप की सलाह से एक भवन निर्माण का करीब सवा लाख रुपए विगत 12 वर्षों से अटका पड़ा है. इस प्रशासनिक मनमानी से एक निर्धन निवर्तमान सरपंच 12 वर्षों से चक्कर लगाने मजबूर हैं. पर अब कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत के बाद उनकी उम्मीद जगी है.
https://धनुष की फिल्म ‘द ग्रे मैन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, आपने देखा?







