नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस की बस को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी. हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद और 12 गंभीर रूप से घायल हो गए. हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि श्रीनगर के पंथा चौक इलाके में जेवन के पास आतंकियों ने एक पुलिस वाहन पर फायरिंग की. हमले में 12 जवान घायल हुए हैं. सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.
https://सोने-चांदी के दाम बढ़े, फटाफट चेक करें आज का नया भाव
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब 6 बजे जेवन इलाके में जब जम्मू-कश्मीर आर्म्ड पुलिस की नौवीं बटालियन के जवानों को लेकर बस इलाके में स्थित आर्म्ड पुलिस काम्प्लेक्स के करीब पहुंची. इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे दो-तीन आतंकियों ने बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जब तक जवान मोर्चा संभालते आतंकी बस पर घातक हमले को अंजाम देकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर बनी हुई है. फिलहाल 11 अन्य पुलिसकर्मियों की हालत खतरे से बाहर है.
https://SA के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए रोहित, इस खिलाड़ी को टीम में मिली जगह









