আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

SA के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए रोहित, इस खिलाड़ी को टीम में मिली जगह

Published on: December 13, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. उपकप्तान रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. मुंबई में प्रैक्टिस सेशन के दौरान रोहित शर्मा को चोट लगी है, ये चोट काफी गंभीर है. रोहित शर्मा की जगह प्रियांक पंचाल को टेस्ट स्क्वॉड में शामिल किया गया है, BCCI ने इस बात की पुष्टि कर दी है. प्रियांक पंचाल इंडिया-ए टीम के कप्तान हैं. भारत-ए की टीम अभी साउथ अफ्रीका में ही है, जहां वह टेस्ट सीरीज़ खेल रही थी. ऐसे में प्रियांक पंचाल वहां से ही भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे.

https://ट्रक की टक्कर से 7 साल की छात्रा की मौत, चालक गिरफ्तार

बीसीसीआई ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि प्रियांक पंचाल को रोहित शर्मा की जगह टेस्ट स्क्वॉड में शामिल कर लिया गया है. रोहित शर्मा को मुंबई में प्रैक्टिस के दौरान हैम्स्ट्रिंग चोट लगी थी. ऐसे में तीन मैच की टेस्ट सीरीज से वो बाहर हो गए. बता दें कि भारत का साउथ अफ्रीका दौरा 26 नवंबर से शुरू होना है.26 को पहला टेस्ट मैच सेंचुरियन में खेला जाना है, जबकि दूसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी और तीसरा मैच 11 जनवरी से शुरू होना है. टेस्ट सीरीज के बाद भारत को तीन मैच की वनडे सीरीज भी खेलनी है, जो 19 जनवरी को शुरू होगी. आखिरी दो वनडे 21 और 23 जनवरी को खेले जाएंगे.

https://छत्तीसगढ़िया और ज्यादा पी रहे, पैसा कमा रहे बाहरी : अग्नि

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now